Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांग्रेस छोड़ भाजपा के साथ हुए बालोद कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला


कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा …अभिषेक शुक्ला
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल रहे है वहीं दूसरी ओर देखे तो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समय भी अनेक प्रदेशों से कांग्रेस के बड़े बड़े नेता कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के ऊपर अनेक आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ रहे हैं अन्य प्रदेशों के नेताओं के तर्ज पर बालोद जिला में भी वही स्थिति दिख रही है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिला
में अपनी भेट मुलाकात कार्यक्रम के तहत 18 से 20 तारीख तक बालोद जिला के गुंडरदेही, डोंडी लोहारा एवं संजारी बालोद विधानसभा की जनता एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से रूबरू होने आए हैं दूसरी तरफ बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के दो बार जिला अध्यक्ष रहे एवं जिला पंचायत बालोद के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला अपने साथियों के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए l एक समय ऐसा भी था जब कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला को बालोद जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सबसे ज्यादा करीबी व्यक्ति के रूप में जाना जाता था । अभिषेक शुक्ला जैसे कर्मठ और तेजतर्रार व्यक्ति का कांग्रेस छोड़ना सोचनीय विषय है अभिषेक शुक्ला ने ऐसे समय कांग्रेस छोड़ी है जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है उनके तत्कालीन नेता भूपेश बघेल प्रदेश में सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर बतौर मुख्यमंत्री हैं।
बहरहाल कारण कुछ भी हो आज जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला पंचायत बालोद के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने भाजपा का दामन थाम लिया।उनके साथ गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रवेश करने वाले प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ में गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश साहू,अर्जुन्दा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा,देवरी ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री छक्कन साहू,जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव श्रीकांत तिवारी,अर्जुन्दा नगर पंचायत के पूर्व पार्षद गिरधर निषाद,युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा महासचिव कौशल किशोर साहू,भन्डेरा बूथ कांग्रेस अध्यक्ष केदार देवांगन,बूथ अध्यक्ष अधराजी राणा,पूर्व सरपंच भन्डेरा,परदेशी राम गावरे,गुंडरदेही नगरपंचायत के पूर्व पार्षद जैन कुमार भांडेकर,पूर्व सरपंच रँगकठेरा चन्द्रभान निषाद,रिटायर्ड शिक्षक गिरधर बरसेल,कुलेश्वर यादव,प्रमोद ठाकुर,होरीलाल ठाकुर ,गुंडरदेही सहित अन्य लोगो ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह,प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल,भाजपा के बालोद जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की।भाजपा प्रवेश पर अभिषेक शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर गुंडरदेही के पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू,राजेन्द्र राय,डॉ.बालमुकुंद देवांगन, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर,यशवंत जैन,गुंडरदेही मण्डल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी,खेरथा मण्डल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल,अर्जुन्दा मण्डल अध्यक्ष प्रणेश जैन,जिला उपाध्यक्ष किशोरी साहू,जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल,यज्ञदत्त शर्मा,राकेश यादव,जिलापंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चंद्राकर,संध्या भारद्वाज,होरीलाल रावटे, मोंटी यादव,चेमन देशमुख,जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला,विवेक वैष्णव,खपराभाट सरपंच दिनेश कुमार,सोहन कश्यप,शिव धरमगुडे,सरपंच संघ अध्यक्ष पोषण देवांगन,सरपंच संत कुमार ,गुंडरदेही युवा मोर्चा के श्रीकांत वर्मा,अर्जुन्दा युवा मोर्चा देवेंद्र कुमार,गैनु विश्वकर्मा,सरजू देशमुख,राधेश्याम देवांगन,रमेश सोनवानी,दिलेश्वर भुआर्य,शुभम देशमुख,मानसिंह सार्वा,डोमार ठाकुर,महेंद्र देशमुख,जितेंद्र ठाकुर,पिंटू सोनबरसा, गणेश साहू सहित सैकड़ों की संख्या में गुंडरदेही विधानसभा सहित बालोद जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। अभिषेक शुक्ला ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद की भावना और भावना के क्रियान्वयन की प्रतिबद्धता को देखकर मैंने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
अभिषेक शुक्ला ने कहा की कांग्रेस अब पहले जैसी पार्टी नही रह गई है पहले कांग्रेस में निष्ठावान कार्यक्रताओं की कद्र होती थी पद और प्रतिष्ठा कार्यकर्ताओं के योग्यता और पार्टी के प्रति समर्पण के आधार पर मिलता था।परन्तु अब कांग्रेस का ना ही कोई विचार है ना कोई सिद्धान्त।कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओ की उपेक्षा हो रही है । कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है ।
जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आते जायेगा वैसे वैसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आने लगेगाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *