Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिला में हितचिंतक अभियान कार्यक्रम के तहत हजारों हिंदू परिवारों से संपर्क करेगा विश्व हिंदू परिषद-बलराम गुप्ता

ग्राम- संबलपुर( क) समिति गठन व बैठक
ग्राम- गणेशखपरी में बैठक युवाओ से चर्चा

डौंडीलोहारा /देवरी :- धर्मान्तरण,गौ तस्करी व हिंदू धर्म संगठन को मजबूत करने पिनकापार, संबलपुर(क),खामभाँट, गणेशखपरी के युवाओ ने ग्राम स्तर पर बजरंग दल का गठन किया विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,त्रिलोकी ठाकुर बजरंग दल संयोजक की प्रमुख उपस्थित में कल इन ग्रामों के एकदिवसीय प्रवास व चर्चा के बाद बैठक कर आम सहमति से जिला मंत्री राज सोनी ने नवीन दायित्त्वों की घोषणा की जिसमें संबलपुर(क)विहिप के ग्राम अध्यक्ष मिथलेश साहू,सत्संग प्रमुख जोधनलाल निर्मलकर,मंत्री उदेसिंह साहू को बनाया गया है। वही बजरंग दल संयोजक योगेश कुमार साहू ,सह संयोजक टाकेश कुमार साहू,ग्राम सुरक्षा प्रमुख हुमन निर्मलकर,गौ रक्षा प्रमुख महेश निर्मलकर को जिम्मेदारी दी गई है।

देर रात ग्राम खामभाँट में बैठक

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे में बैठक कर ग्रामीणों से मिलकर विहिप संगठन की कार्ययोजना,कार्यक्रम व संगठन से जुड़कर हिंदू धर्म संगठन को ग्रामीण स्तर पर भी मजबूत बनाने का आव्हान किया व कहा कि जिले के अंदर ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी के साथ धर्मान्तरण व गौ तस्करी के मामले सामने आ रहे है। व कुछ लोग सनातन धर्म संगठन को कमजोर करने हिंदू धर्म समाज को बांटने का धर्मान्तरण के माध्यम से धर्म परिवर्तन का गंदा खेल खेल रहे है। इनको हमसबको मिलकर रोकना होगा,हमारे हिंदू धर्म की बेटियों को लव जिहाद जैसे कुचक्र में फंसाने का खेल भी चल रहा है। क्षेत्र में लगातार गौ तस्करी के मामले सामने आ रहे है। इस पर भी रोक लगे इसलिये सभी ग्रामों में युवाओं को बजरंग दल से जोड़कर समिति तैयार करने की आवश्यकता है।

सरकार ने गौठान तो बनाये पर गौ माता के लिए जरूरी व्यवस्था बनाने में नाकाम रहे। पूरे जिले में गौधन सड़को में नजर आ रहे व वाहनों की टक्कर से इनकी मौत बड़ी तादात में हो रहा है। जिले के अंदर चाहे नगर पालिका,नगर पंचायत हो या ग्राम पंचायत इनके द्वारा भी खुले में नगर की सड़कों में घूम रहे गौधन की समुचित व्यवस्था नही हो रहा है। सरकार ने इनके लिए योजना चलाने की बात कही लेकिन धरातल पर काम दिख नही रहा है।

बालोद जिला में हजारो हिंदू परिवारों तक हितचिंतक अभियान के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद उनके घरों तक पहुंच संपर्क करेगा संगठन की सदस्यता देंगा।इस हेतु जिले के शहर,नगर व ग्राम केंद्रों के लिए हितचिंतक अभियान समिति बनाया जा रहा है। आने वाले माह से इसकी शुरुआत किया जाएगा इस अभियन में संगठन के सभी आयामों मातृशक्ति, बजरंग दल,दुर्गावाहिनी,सहित विहिप के समस्त दायित्त्ववान साथियो सहित सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिया जाएगा ।

ग्राम-पिनकापार में बैठक

संगठन के द्वारा धर्मान्तरण व गौ तस्करी को लेकर आनेवाले समय मे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलेगा वही विरोध प्रदर्शन किया जाएगा व इस पर रोक की मांग की जाएगी एक दिवसीय प्रवास व समिति गठन बैठक में ग्राम के संगठन के सदस्य योगेश साहू,हुमन निर्मलकर,महेश निर्मल कर,उदे सिंग साहू,राजेन्द्र निर्मलकर,भेनू प्रताप,रामचंद्र पिसदा
हेम राय,लुमन निर्मलकर फगेश्वर खरे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *