
छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के विभिन्न जिलो की पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाष बालोद पुलिस को मिली सफलता।
उक्त कंपनी के विरूद्व जिला दुर्ग, रायपुर, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा में अपराध पंजीबद्व है।
गठित टीम के द्वारा 05 दिवस तक भिंड, मुरैना, ग्वालियर(म.प्र) एवं गाजियाबाद(उ.प्र.) में लगाया कैम्प।
कंपनी चिटफंड घोषित होने के बाद आरोपी डायरेक्टर त्यागपत्र देकर कर रहा था सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी।
आरोपी के द्वारा पहचान छुपाने के लिये अपना निवास स्थान को छोड़कर कर रहा था, जिला गाजियाबाद(उ.प्र.) मेें नौकरी।
उक्त कंपनी के 06 डायरेक्टारो को किया जा चुका है गिरफतार।
उक्त कंपनी के विरूद्व थाना बालोद में 02 अपराध पंजीबद्व किया गया है।
दिव्यानी प्रापटी लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर के द्वारा किया गया है करोड़ो की धोखाधड़ी।
मामले का संक्ष्िाप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथीZयों ने थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिव्यानी प्रापटी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षणयंत्र पूर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राशि नही देकर निवेशकों एवं प्राथी से धोखाधड़ी कर कंपनी को बंद कर भाग गये है की सूचना पर आरोपीयों के खिलाफ नामजद अपराध क्रमांक 140/15 व 319/2016 धारा 420, 467, 468, 471, 406, 34 भादवि., 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम,धारा 10 छ.ग. निपेक्षकों के हितो का सरंक्षण अधिनियम, का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के विवेचना में नामजद 05 डायरेक्टर पूर्व में गिरफतार कर जेल भेजा गया है।
अन्य आरोपीगण घटना के बाद से लगातार फरार होने से माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंषा अनुसार श्रीमान पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री बी.एन.मीणा के निर्देशनपर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीष राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अध्िाकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी व सायबर सेल डी.एस.पी श्री राजेष बागडे के द्वारा एक विषेष टीम तैयार कर आरोपी पताष हेतु भिंड, मुरैना, ग्वालियर(म.प्र.), गाजियाबाद, नोएड़ा(उ.प्र.) टीम को रवाना किया गया था।
टीम के द्वारा भिंड, मुरैना, ग्वालियर(म.प्र.), गाजियाबाद, नोएड़ा(उ.प्र.)मेें विगत 05 दिवस तक कैम्प लगाकर आरोपीगण के द्वारा दिये गये एक-एक पता पर टीम के द्वारा विभ्िान्न वेष-भुषा में जमीन स्तर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एक डायरेक्टर धुर्वे कुमार वर्मा पिता स्व.श्री प्रकाष बाबू वर्मा उम्र 42 साल पता वार्ड क्रमांक 01 अटेर रोड़ बमबा के पास भिंड थाना देहात कोतवाली भिंड जिला भिंड (मध्यप्रदेष) जो अपना मुल निवास से अपनी पत्नी, बच्चों को छोड़कर गांजियाबाद, नोएड़ा(उ.प्र.) में कंपनी में सिक्यूरीटी गार्ड की नौकरी कर रहा है कि सूचना पर उनके कर्त्तव्य ल में रेड कार्यवाही किया गया।
पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, कवंर चैकी प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भोपसिंह साहू थाना बालोद, योगेष सिन्हा सायबर सेल बालोद, दीपक यादव थाना डौण्डीलोहारा एवं दस्तावेज व तकनीकी साक्ष्य हेतु:- आरक्षक प्रवीण साहू थाना बालोद, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक मिथलेष यादव सायबर सेल बालोद, की सराहनीय भूमिका रही है।
पूर्व में गिरफतार किया गया आरोपीगण की सूची
दिव्यानी प्रापटी लिमिटेड कंम्पनी का मालिक रमेष चैधरी पिता सुरजमल चैधरी उम्र 43 साल सा. मजिस्टेट बंगले के
सामने शिवाजी गर आमखो थना कम्पू जिला ग्वालियर को दिनांक 27/10/2015
02.शिवलाल राज सूर्यवंशी पिता रम्हैया सूर्यवंशी उम्र 38 साल सा.हनुमंता थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चापा को
दिनांक 01/09/2015
03.प्रदीप प्रजापति पिता रौषन लाल उम्र 45 साल सा. प्रेमनगर काॅलोनी वार्ड क्र 05 सागर ताल रोड थाना बहोडापुर
ग्वालियर(म.प्र.) को दिनांक 27/03/2020
04.राधवेन्द्र सिह यादव पिता चंदन सिंह जादौन उम्र 40 साल सा. चन्द्र नगर इंदरा काॅलोनी कोटेश्वर रोड ग्वालिय थाना
किलागेट वर्तमान आनंद नगर थाना बहोडापुर ग्वालियर(म.प्र.) दिनांक 27/03/2020
05.बिपीन सिंह यादव पिता अभिलाख सिंह यादव उम्र 40 साल साकिनान ग्राम हरचन्द्रपुरा थाना देहात भ्िाण्ड जिला भिंड
(म.प्र.) वर्तमान पता ग्राम बालाजी नगर अटेरा रोड़ भिंड कप्तान सिंह थाना देहात जिला भ्िाण्ड(म.प्र.)
दिनांक 27/03/2020
06. उपेन्द्र सिंह तोमर पिता श्री भगवानसिंह तोमर उम्र 34 साल पता:- सिंघया नगर शब्द प्रताप आश्रम के पास लष्कर
ग्वालियर जिला ग्वालियर(मध्यप्रदेष)
दिनांक 28/08/2022
वर्तमान में गिरफतार आरोपी का अपराध व नाम पता
अपराध क्रमांक
140/2015, 319/2016
धारा
420, 467, 468, 471, 406, 34 भादवि., 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अध्िानिय,धारा 10 छ.ग. निपेक्षकों के हितो का सरंक्षण अध्िानियम,
आरोपी का नाम
डायरेक्टर धुर्वे कुमार वर्मा पिता स्व.श्री प्रकाष बाबू वमाZ उम्र 42 साल पता वार्ड क्रमांक 01 अटेर रोड़ बमबा के पास भिंड थाना देहात कोतवाली भिंड जिला भिंड(मध्यप्रदेष)
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904