
डौंडीलोहारा :- ग्रामीण खेलकूद को प्रोत्साहित करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 प्रकार के विलुप्त होते ग्रामीण खेलकूद को बढ़ावा देने राजीव युवा मितान क्लब खाते के माध्यम से सालाना एक लाख रुपये देकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जिससे ग्रामीण प्रतिभा उभर कर सामने आयेगी । इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत सेमहरडीह में शनिवार को मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य में छतीसगढी खेलकूद का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अनिल लोढा व अतिथियों ने ग्राम सेमहरडीह पहुंचे तो खेल मैदान में उपस्थित ग्राम पंचायत परिवार के साथ ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत सत्कार करना शुरू कर दिया। जैसे ही अतिथियों ने मंच में विराजमान हुए तो छत्तीसगढ़ महतारी व भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना किया गया। मुख्य अतिथि अनिल लोढा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की संस्कृति व विलुप्त होते ग्रामीण खेल को उभारने के लिए मुख्यमंत्री जी के द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीणों को संस्कृति से जोड़ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से छतीसगढी ओलंपिक का आयोजन कर ग्रामीणों को एकता के सूत्र में बांधने का सफल प्रयास किया है। जो कि काबिले तारीफ है। आधुनिकता के चलते लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के से जुड़कर पारम्परिक खेल से दूर होने लगे हैं। जिसे पुनः याद दिलाने व हमारी संस्कृति को जीवित रखने ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी चंहुओर प्रशंसा हो रही है। इस आयोजन को सफल बनाने आप सभी ग्रामवासी जुटे हैं। सभी खिलाड़ियों को ओलंपिक की बधाई देते हुए अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। विशेष अतिथि माधव गिरी गोस्वामी ने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं को जोड़कर कार्य करना मुख्यमंत्री जी के दुरगामी सोच है। युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने व छत्तीसगढ़ी संस्कृति को जीवित रखने का विशेष प्रयास है। सरपंच श्रीमती भगवती बाई पिस्दाने कहा कि युवा पीढ़ी व बच्चों के हाथ में मोबाइल होने से बच्चों का रूझान खेल की ओर नहीं था। अब ओलंपिक के माध्यम से युवाओं का विकास होगा। विशेष अतिथि राकेश सांखला ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने ग्राम विकास की परिकल्पना को साकार करने व युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने , गांव की अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले जिसके लिए युवाओं को माध्यम बनाया है। युवाओं के साथ जुड़कर ग्रामीण विकास की परिकल्पना को साकार करें। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने बचपन की खेल को याद करते हुए बड़े उत्साह के साथ खेल मैदान में उतर कर गिल्ली डंडा के साथ ओलंपिक का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि को गिल्ली खेलते देख कर तालियों से सम्मान किया। कवि बूटुराम पुणे ने अतिथियों का कविता से प्रशंसा करते हुए सम्मान किया। खिलाड़ी और ग्रामीणों ने शाम तक खेल मैदान में डटे रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904