Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भूमिपूजन :महाराजपुर व मुङखुसरा मे 178.40 लाख की लागत से रिट्रोफिटिंग नल जल योजना का भूमिपूजन


योजना का कार्य पूरा होते ही सभी को घरों में नल से पानी मिलने लगेगा : संसदीय सचिव

देवरीबंगला / क्षेत्र के गांव में प्रत्येक घरों में शुद्ध पीने का पानी मिले इसके लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। ग्राम महाराजपुर व मुङखुसरा में योजना का कार्य पूरा होते ही सभी को घरों में नल से पानी मिलने लगेगा। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार गांव, गरीब, किसान की सरकार है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का कार्य हुआ है। आदिवासी उपयोजना मद से क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। इससे गली में सीमेंटीकरण तथा पुल पुलिया का निर्माण होगा। उक्त बातें ग्राम महाराजपुर व मुङखुसरा में विकास एवं निर्माण कार्य के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कही। उन्होंने ग्राम मुङखुसरा में खेल मैदान के पास पुल पुलिया निर्माण 10 लाख, नल जल योजना 74 68 लाख, खेल मैदान समतलीकरण 10 लाख का भूमिपूजन किया। ग्राम महाराजपुर में पुलिया निर्माण 10 लाख, उचित मूल्य की दुकान का भवन निर्माण 12 लाख, नल जल योजना 103 . 72 लाख का भूमिपूजन तथा स्कूल प्रांगण में पेवर ब्लॉक 10 लाख, शीतला मंदिर से नारायण घर तक सीसी रोड 5 लाख का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य ने की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, महामंत्री संजीव चौधरी, जनपद सदस्य ज्योति ठाकुर, केजूराम सोनबोईर, ललित हिरवानी,विजय कुलदीप, डालूराम उर्वशा, सरपंच धनेश्वरी देहारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। अतिथियों ने दशहरा उत्सव में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *