Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लापरवाह वाहन चालकों यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर किया गया चालानी कार्यवाही


 आज दिनांक 08.10.2022 को एम व्ही एक्ट के कुल 28 प्रकरण में समन शुल्क 8,300/- रूपये का किया
गया चालानी कार्यवाही ।
 लापरवाह वाहन चालकों यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर किया गया चालानी कार्यवाही
 आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र यादव के निर्देष पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीष राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेष बांगडे के मार्गदर्षन एवं यातायात प्रभारी श्री दिलेष्वर चंद्रवंषी के नेतृत्व में हमराह स्टाप के आज दिनांक 08.10.2022 को अत्यधिक दुर्घटनाजन्य ब्लैक स्पॉट क्षेत्र बालोदगहन एवं जगतरा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में यातायात बालोद द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर चालानी कार्यवाही किया गया है। चालानी कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की समझाईष के साथ-साथ नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया गया है। चालानी कार्यवाही के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करने एवं मोटरयान अधिनियम् के विभिन्न धाराओं के उल्लघंन करने वाले चालको के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत् निम्नानुसार चालानी कार्यवाही की गई है-

  1. मौके पर वाहन के कागजात पेष नहीं करना – 17 प्रकरण समन शुल्क 5100/-
  2. यातायात नियमों का पालन नहीं करना – 03 प्रकरण समन शुल्क 900/-
  3. नंबर प्लेट का स्पष्ट व नियामानुसार न होना – 04 प्रकरण समन शुल्क 1200/-

04. बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाना – 04 प्रकरण समन शुल्क 2000/-

कुल प्रकरण 28 में समन शुल्क 9,200 रूपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *