Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आदिवासी आरक्षण पर चक्का जाम,सांसद मोहन मंडावी,पिंकी ध्रुव,राज्य प्रवक्ता देवलाल ठाकुर,एमडी ठाकुर,संजीव शाह ने कांग्रेस सरकार को घेरा

छुरिया :-राज्य सरकार के लापरवाही के विरोध में आदिवासी आरक्षण मुद्दे को लेकर दुर्ग संभाग के राजनांदगांव के छूरिया मोड़ में चिचोला नेशनल हाईवे पर कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी के अगुवाई में किया गया धरना प्रदर्शन पर चक्का जाम
आदिवासी आरक्षण मुद्दे को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा दिनांक 8:10 22 को तीन संभाग के अलग-अलग जगहों में धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया गया ।सांसद श्री मोहन मंडावी के साथ इस धरना प्रदर्शन व चक्का जाम में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, श्री एम डी ठाकुर अध्यक्ष केंद्रिय गोंड महासभा, श्री संजीव शाह पूर्व विधायक अंबागढ़, श्री डमरूधर पुजारी श्री आर के राय पूर्व विधायक गुण्डरदेही, श्री देव लाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता होरीलाल रावते सदस्य जीला पंचायत बालोद, वीरेंद्र साहू पूर्व विधायक गुण्डरदेही, डा देवेन्द्र माहला अध्यक्ष हल्बा समाज, पुष्पा उइके अध्यक्ष महिला प्रभाग, प्रमोद जैन सांसद प्रतिनिधि, सोमेश शोरी एवम अन्य आदिवासी नेताओं की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया गया ।
इस अवसर में कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी ने कहा कि.…. छत्तीसगढ़ सरकार की लापरवाही के कारण अनुसूचित जनजाति का आरक्षण प्रतिशत 30 से कम कर 20% उच्च न्यायालय द्वारा किया गया है इस प्रकार से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा ठोस तथ्य प्रस्तुत नहीं करने के कारण आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन हुआ है। सांसद श्री मोहन मंडावी ने छत्तीसगढ़ सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि छ ग सरकार आदिवासियों के आरक्षण सहित अन्य सभी संवैधानिक अधिकारों पर ठोस उपाय या हल नहीं निकालती तो पूरे छत्तीसगढ़ में चक्का जाम किया जावेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के कांग्रेश सरकार की होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *