देवरीबंगला / राजीव युवा मितान क्लब तथा जय बजरंग कबड्डी दल के संयुक्त तत्वाधान में 9 अक्टूबर को महिला एवं पुरुष कबड्डी का आयोजन किया गया है। राजीव युवा युवा मितान क्लब के सचिव गीतेश सुधाकर तथा उपाध्यक्ष कविता सुधाकर ने बताया कि युवाओं में कबड्डी के प्रति उत्साह जागृत करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। महिला एवं पुरुष वर्ग में अलग-अलग आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी प्रकार बेस्ट ऑलराउंडर, अनुशासन, कैचर एवं रेडर के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य करेगी। प्रतियोगिता का समापन तथा पुरस्कार वितरण 10 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद होंगे अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य करेगी विशेष अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, सरपंच हुमकरन सुधाकर, ज्योतिषराम सुधाकर, भोजराम चनाप, राधेश्याम सुधाकर, संतराम सुधाकर, लोकनाथ साहू, देवसिंह ठाकुर, नीलम कुलेंद्र होंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904