
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा जारी एम.ए. राजनीति विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर वर्ष 2020- 21 की मेरिट लिस्ट में शासकीय महाविद्यालय खेरथा की छात्रा कुमारी दुर्गा साहू पिता श्री नोहेन्द्र कुमार साहू ग्राम रानीतराई ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है | दुर्गा साहू के इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी, राजनीति-विज्ञान विभाग के अतिथि व्याख्याता डॉ. चंद्रकुमार गजभिए, श्री कोमल रावटे तथा संस्था के सभी सहायक प्राध्यापकों, अतिथि व्याख्याताओ, जनभागीदारी समिति सदस्यों तथा महाविद्यालय के अन्य कर्मचारियों के द्वारा बधाइयां दी गई |
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904