
बरबसपुर में बच्चा चोर समझकर एक व्यक्ति की जमकर धुनाई,, माहौल तनाव पूर्वक होने के कारण मामले को सुलझाने गए सहायक उपनिरीक्षक का तबीयत बिगड़ा,, अस्पताल लाते हो गई मौत
रनचिरई थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक धनीराम ठाकुर को थाना गुंडरदेही थाना में पुलिस विभाग देंगे श्रद्धांजलि।
CG 24 आजतक न्यूज रिपोर्टर परस साहू
गुण्डरदेही।
गुण्डरदेही ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में रविवार रात्रि करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। मामले की सुचना मिलते की रनचिराई थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाईस देकर मामले को शांत कराया गया। परन्तु माहौल बिगड़ते देख थाना रनचिराई में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक धनीराम ठाकुर की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उपचार के लिए उन्हें सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही लाया गया जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल शव का पंचनामा कर सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही में रखा गया है।

आपको बता दें कि बालोद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव बच्चा चोर की अफवाह को लेकर कानून को अपने हाथ में ना लेंने की अपील कर रहे हैं। फिर भी लोग कानूनी कार्यवाही की जानकारी के अभाव में ग्रामीण अनजान व्यक्तियों को सिर्फ मारपीट रहे हैं। साथ ही मारपीट को सुलझाने जा रहे पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार की बात सामने आ रही है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904