
डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने लगातार विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर रही है । इसी तारतम्य में 11 अक्टूबर को ग्राम उरेटा में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर मंगल भवन का भूमि पूजन के साथ दौरा कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे । सिरपुर (लो) में दोपहर 12 बजे पहुंचकर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होंगे। दोपहर 12.30 बजे बगईकोनहा पहुंच कर सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कर आम नागरिकों से भेंट मुलाकात करेंगे। दोपहर 1.30 बजे गुरामी पहुंचकर अतिरिक्त कमरा व सीसी रोड निर्माण कार्य की भूमि पूजन कर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करते हुए वनांचल ग्राम रायगढ़ के लिए रवाना होंगी जहां 2.30 बजे पहुंचकर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करेंगे। दोपहर 3.30 बजे माटरी , दोपहर 4.15 बजे रुपुटोला, तथा शाम 5 बजे उसरीटोला पहुंचकर भेंट मुलाकात करते हुए ग्रामीणों के बीच जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होकर उनके समस्याओं को निराकरण करने प्रयास करेंगे।
मुख्यालय में नहीं रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों के ऊपर अब होगी कार्यवाही कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा है कि मुख्यालय में निवास नहीं करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को बख्शा नहीं जायेगा। विलंब से कार्यलय पहुँचने वाले कर्मचारियों के ऊपर त्वरित कार्यवाही के संकेत दिये हैं। आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर कार्य करें। आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। जिसके लिये कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया लगातार क्षेत्र में भेंट मुलाकात व जन चौपाल लगाकर शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है या नहीं की जानकारी ले रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904