देवरी/ डौंडीलोहारा :- बालोद जिले के थाना डौंडीलोहारा संजारी चौकी क्षेत्र ग्राम अछोली में 26 वर्षीय युवक युवराज सोनकर पिता पलटू राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जानकारों की माने मृतक के ऊपर हाल ही में मारपीट के एक मामले में संजारी थाने में कार्यवाही हुई थी व मृतक के ऊपर जमानती धारा के तहत कानूनी कार्यवाही की गई थी ।सूत्रों की माने तो मृतक युवक के खिलाफ यह पहला मामला संजारी पुलिस चौकी में दर्ज हुआ था। व युवक को पुलिस कार्यवाही के बाद छोड़ दिया गया था । लेकिन आज एकाएक उस युवक युवराज सोनकर के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने से यह मामला उलझ गया है। इस मामले पर परिजन जंहा प्रताड़ना की बात कह रहे है। वही मृतका की बहन ने पूरे मामले की जांच करने की मांग जिला पुलिस के आला अधिकारियों से पत्र के माध्यम से की है।

मामले में परिजनों ने पत्र सौपा है। व मामले पर गहराई से जांच करने की बात कही है। मृतक के खिलाफ एक अपराध पूर्व में पुलिस चौकी में हुआ था व बकायदा कार्यवाही के बाद छोड़ दिया गया था, इस मामले की जांच की मांग की गई है। पुलिस विभाग के द्वारा परिजनों की मांग पर सूक्ष्म गहराई से इस मामले की जांच कराया जाएगा:-हरीश राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904