
बालोद- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लान आफ एक्शन के निर्देशानुसार आज दिनांक 11 अक्टूबर 2022 को बालोद शहर के मध्य स्थित नवनिर्मित कला केंद्र में उपस्थित बच्चों के मध्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद डॉ प्रज्ञा पचौरी की विशेष उपस्थिति में एवं न्यायालय में पदस्थ सम्माननीय न्यायाधीशगण कुटुंब न्यायालय न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद श्रीमती सरोज नंद दास, न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट बालोद श्री मुकेश कुमार पात्रे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद श्रीमती श्यामवती मरावी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बालोद सुश्री आस्था यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुमन सिंह एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी बालोद सुश्री कोनिका यादव की उपस्थिति में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें डॉ प्रज्ञा पचौरी जी ने वहां उपस्थित बच्चों को गुड टच बेड टच, बाल श्रम, बाल दुर्व्यव्यापार, पॉक्सो act, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह एवं साइबर क्राइम, हेल्पलाइन नंबर के संबंध में कानूनी जानकारी दी गई। इसके पश्चात से संबंधित कानूनी बैनर का लोकार्पण किया गया। उक्त अवसर पर पैनल अधिवक्ता श्री पंकज राजपूत एवं पैरालीगल वॉलिंटियर श्री रमेश शर्मा, श्री कमलेश्वर साहू, कला केंद्र प्रभारी डॉ स्वर्णकार, अरुण साहू आदि उपस्थित रहे l


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904