google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ीया मुख्यमंत्री रहते अब संस्कृति विलुप्त नहीं होगी : अनिल लोढा


डौंडीलोहारा :- ग्रामीण खेलकूद को प्रोत्साहित करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 प्रकार के विलुप्त होते ग्रामीण खेलकूद को बढ़ावा देने राजीव युवा मितान क्लब खाते के माध्यम से सालाना एक लाख रुपये देकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जिससे ग्रामीण प्रतिभा उभर कर सामने आयेगी । इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत संबलपुर में मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य में छतीसगढी खेलकूद का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि अनिल लोढा व अतिथियों ने ग्राम संबलपुर पहुंचे तो खेल मैदान में उपस्थित ग्राम पंचायत परिवार के साथ ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत सत्कार करना शुरू कर दिया। अतिथियों ने मंच में छत्तीसगढ़ महतारी व भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना किया । मुख्य अतिथि अनिल लोढा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की संस्कृति व विलुप्त होते ग्रामीण खेल को उभारने के लिए मुख्यमंत्री जी के द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीणों को संस्कृति से जोड़ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से छतीसगढी ओलंपिक का आयोजन कर गांव की विलुप्त होते संस्कृति को बचाने प्रयास कर रहे हैं। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। आपसी मेलजोल को बढ़ावा मिलता है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से खेल का आयोजन होना मुख्यमंत्री जी के द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने का विशेष मुहिम है। माटी पुत्र छतीसगढीया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रहते छत्तीसगढ़ की संस्कृति अब विलुप्त नहीं होगी। सरपंच उमा बाई ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए कहा कि विलुप्त होते खेल व संस्कृति को बचाने यह आयोजन राज्य सरकार की अच्छी पहल है। विशेष अतिथि माधव गिरी गोस्वामी ने कहा कि युवाओं को अच्छे कार्यों से जोड़कर दिशा देना कांग्रेस सरकार की देन है। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण खेलकूद को बढ़ावा देने से युवाओं में खुशी का माहौल है। विशेष अतिथि हस्तीमल सांखला ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने युवा मितान का गठन कर युवाओं को शसक्त बनाने मुहिम छेड़ा है। जिसका असर राज्य में स्पष्ट रूप से दिख रहा है। युवाओं का उत्साह देखते ही बन रही है। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने उपस्थित सभी साथियों को बचपन की याद दिलाते हुए खेल को खिलाडी भावना से खेलने का संदेश देते हुए रस्सा खींच से ओलंपिक का शुभारंभ किया। खिलाड़ी और ग्रामीणों ने शाम तक खेल मैदान में डटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *