
बालोद 13 अक्टूबर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने आज गुण्डरदेही में पुलिस थाना और तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने पुलिस थाना में प्रतिदिन संधारित किए जा रहे पंजियों, प्रकरणों के डिजिटल एण्ट्री सहित भण्डार कक्ष का अवलोकन किया। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में तहसीलदार के न्यायालय का निरीक्षण किया और दर्ज राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करें। लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने आर.बी.सी.6-4 के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों के बैठक व पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए। उन्होंने वहाॅ पहुॅचे ग्रामीणों की समस्याएॅ भी सुनी।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904