गुंडरदेही विधानसभा के अंतर्गत ग्राम भन्डेरा की वर्षो पुरानी मांग हाईस्कूल से हायरसेकंडरी में उन्नयन का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा दिनांक 5 सितम्बर 2022 को जारी होने के बाद भी अब तक स्थानीय स्तर पर बच्चों की भर्ती प्रक्रिया एवं शिक्षकों की व्यवस्था के ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।इस व्यवस्था को शीघ्र करने की मांग को लेकर बालोद जिला पंचायत के पूर्व सभापति भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मिले।कलेक्टर ने शीघ्र आदेश जारी करने शिक्षा विभाग में कहा है।अभिषेक शुक्ला ने कहा की जब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उन्नयन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।तो देर किस बात की है।कलेक्टर ने उनकी बातों को गम्भीरता से लिया।ज्ञापन देने साथ मे भाजपा खेरथा मण्डल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल ,जिलापंचायत सदस्य होरीलाल रावटे,जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला,रिटायर्ड शिक्षक मोहन लाल यादव,भन्डेरा शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष केदार देवांगन उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904