

गुंडरदेही
बड़ी खबर
गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कलंगपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित राज्य शासन के ओलंपिक खेल का शुभारंभ 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक तीन दिवसीय होना था पर आयोजन स्थल पर अव्यवस्था के चलते और आयोजक समिति के लापरवाही के चलते आज चौथे दिन खेल का समापन हुआ।
एक ताजा मामला सामने आया कि कलंगपुर में खिलाड़ियों के द्वारा रुचि नहीं लिया जा रहा है जबकि कलंगपुर से लगा हुआ ग्राम पंचायत बोरगहन की महिलाएं खो खो खेल से वंचित हो गई। महिलाएं शुभारंभ के दिन से 3 दिन तक समय देती रही। लेकिन खेल चौथे दिन होने के कारण ग्राम बोरगहन की महिलाएं उपस्थित नहीं हो पाई। और चौथे दिन खो खो खेल रखकर कलंगपुर की महिलाओं को विजेता टीम घोषित कर दिया।
एक और खास बात यह है कि प्रभारी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष गोविंद सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार चारभाठा की कबड्डी टीम द्वारा विवाद होने की स्थिति में खेल 1 दिन लेट हो गया।
ग्राम पंचायत बोरगहन के सरपंच संतराम चंद्राकर की जानकारी के अनुसार खो खो खेल आज नहीं हुआ है। खोखो खेल नहीं खेलने के संबंध में जानकारी लेने पर समाचार नहीं लिखने की बात कह कर उन्होंने किसी प्रकार का अपना वर्शन देना उचित नहीं समझा।
चेतन लाल मारकंडे ने कहा किसी प्रकार का अव्यवस्था नहीं हुआ है। खिलाड़ियों द्वारा कबड्डी खेल में विवाद की स्थिति था इसलिए 1 दिन विलंब हो रहा है। स्थानीय महिलाए सुबह से ही यहां खोखो खेल की रूचि लेकर आई थी। पर ग्राम बोरगहन की महिलाओं की अनुपस्थित में कलंगपुर को विजेता घोषित किया गया है।
कई महिलाएं खो खो का खेल नहीं खेले हैं और प्रथम पुरस्कार ले लिए हैं महिलाओं के चेहरे में खुशी महिलाओं से जानकारी के अनुसार उन्होंने सुबह 10:00 बजे से खेल खेलने के लिए मैदान पर आए थे लेकिन आसपास की महिलाएं उपस्थित नहीं होने के कारण आयोजक समिति ने खो खो खेल का विजेता घोषित कर दिया,,, उक्त कार्यक्रम में लगभग 9 ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं कुछ खिलाड़ी उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904