google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने जिला मुख्यालय बालोद में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर गतिविधियों का लिया जायजा



बालोद 19 अक्टूबर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज जिला मुख्यालय बालोद स्थित जिला ग्रंथालय, दूध गंगा, सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, मलखंब प्रशिक्षण सहित मोबाइल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण कर गतिविधियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने जिला गं्रथालय में विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर वहाॅ अध्ययन हेतु आने वाले लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से भी चर्चा की और लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने प्रेरित किया। उन्होंने ग्रंथालय में उपलब्ध अध्ययन सामग्रियों की भी जानकारी ली और सभी आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने दूध गंगा में दूध से बनने वाले उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वहाॅ दूध से तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की प्रोसेसिंग का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने दूध गंगा में प्रतिदिन के उत्पादन और खपत तथा लाभांश की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री शर्मा ने इंडोर स्टेडियम बालोद में संचालित मलखंब प्रशिक्षण का अवलोकन किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने वहाॅ प्रशिक्षण ले रहे युवाओं का मलखंब प्रदर्शन देखकर उनकी सराहना भी की। कलेक्टर ने सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राज्योत्सव के आयोजन हेतु स्थल का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगर पालिका परिषद बालोद अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहाॅ कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, उपलब्ध दवाईयों व जाॅच सुविधा की जानकारी ली। कलेक्टर ने इलाज कराने पहुॅचे नागरिकों से भी चर्चा की और मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। नागरिकों ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से उन्हें स्वास्थ्य जाॅच और निःशुल्क दवाईयाॅ मिल रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *