google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने सल्हाईटोला और अवारी के गौठान में आजीविकामूलक गतिविधियों का लिया जायजा



बालोद 20 अक्टूबर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कल डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सल्हाईटोला और अवारी के गौठान पहुॅचकर वहाॅ संचालित आजीविकामूलक गतिविधियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने ग्राम सल्हाईटोला के गौठान में दुग्ध उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, दोना पत्तल निर्माण, मशरूम उत्पादन और मुर्गीपालन का अवलोकन किया। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उत्पादन व विक्रय तथा आजीविकामूलक गतिविधियों से मिल रही आमदनी की जानकारी ली। कलेक्टर ने ज्यादा से ज्यादा उत्पादन कर आय संवर्द्धन करने महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने गौठान के चरवाहा से भी चर्चा कर अब तक उनके द्वारा किए गए गोबर विक्रय की जानकारी ली। चारवाहा ने बताया कि गोबर विक्रय से उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्राम अवारी के गौठान में चिक्की निर्माण के प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ चिक्की निर्माण से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया। कलेक्टर ने वहाॅ गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्री मनोज मरकाम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *