
डौंडीलोहारा / बुधवार को जनपद पंचायत सभागार में संचार सकर्म और स्थाई समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सभापति केजूराम सोनबोईर ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार जर्जर सड़कों व पुल पुलिया की मरम्मत शीघ्र की जाए। हितग्राही मूलक योजनाओं मैं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। सभी विभाग के अधिकारी से विभागीय जानकारी ली। शिक्षा विभाग के बीईओ लुनकरण ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय देवरी और खरथुली भवन विहिन शाला हैं। प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय बडा़जुंगेरा अति जर्जर है। प्राथमिक विद्यालय खपराभाट में कार्य बंद है इस पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। जल संसाधन विभाग से रबि फसल के लिए खरखरा, मटिया मोतीनाला, गोंदी तथा तांदुला बांध से सिंचाई हेतु पानी छोड़ने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संबलपुर से कन्याडबरी तक सड़क निर्माण, खपरी से रतनभांट , गणेशखपरी मटियामोती नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, फूलसुंदरी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, टटेंगा में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, मरकामटोला से चिपरा गाड़ा घांट नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण व रोड़ , ढो़ंगापारा संम्पर्क मार्ग से साल्हेटोला 3 किलोमीटर रोड़ निर्माण, पिडियाल से मुड़पार मार्ग व पूल निर्माण, नांहंदा से खपराभांट सड़क निर्माण, खरखरा जलाशय बाई तट नहर का मरम्मत, जिर्णोद्धार, मटियामोती मुख्य नहर एवं खरखरा नहर मरम्मत, जिर्णोद्धार हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाएया। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी केंद्र साल्हेटोला व मुक्तीधाम गैंजी अपुर्ण है संबंधित सरपंचो को कारण बताओ नोटिस जारी करने प्रस्ताव पारित किया गया । प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारी ने जानकारी दी कि 2018-19 और 2019-20 की दुसरी और तीसरी किस्त हितग्राहियो के खाता में पहुची हैं। जनपद सदस्यों ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया। बैठक में जनपद सदस्य राजाराम ताराम खिलेश्वरी मंडावी जानकी साहू पुष्पा मंडावी व राजेश साहू उपस्थित थे। समिति के सचिव आरईएस के एसडीओ डी एल ध्रुव ने सभी विभाग प्रमुखों से जानकारी सहित आगामी बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904