
अर्जुन्दा में मृत मवेशी को ट्रैक्टर से खींचकर ले जाने की घटना को कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अर्जुन्दा को जारी किया कारण बताव नोटिस एवं तीन प्लेसमेंट कर्मचारी तत्काल कार्य से हटाए गए
बालोद, 23 अक्टूबर 2022
आज नगर पंचायत अर्जुन्दा में सफाई हेतु नियुक्त किये गए प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा एक मृत मवेशी को ट्रैक्टर से घसीटते हुए लेजाने की घटना को कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने तत्काल संज्ञान में लिया है।कलेक्टर श्री शर्मा ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी अर्जुन्दा को कारण बताव नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करते हुए इस कार्य मे दोषी प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा नियुक्त सफाई कर्मचारी नीलम ठाकुर, रामधार गेंड्रे, तामेश्वर प्रसाद को तत्काल कार्य से पृथक कर दिया है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904