
• धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
• आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3,900 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया
गया जप्त
विवरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 24-25.10.2022 के दरम्यान रात्रि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 10 संतोष गैरेज के पास 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. सुनील कुमार साहू पिता पिताम्बर साहू निवासी वार्ड क0 21 शास्त्री नगर राजहरा 02. सूरज कुमार पिता रमेश कुमार वार्ड क० 14 भगोली पारा राजहरा 03. ऋषि कुमार यादव पिता देवेन्द्र यादव 04. चन्द्रप्रकाश पिता उदय राम हल्बा 05. किर्तन कुमार यदु पिता स्व. मोहन लाल यदु साकिनान वार्ड क0 10 संतोषी नगर राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ०ग० के कब्जे से नगदी रकम 3,900 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि हुसैन ठाकुर, नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक संजय चेलक, धर्मेन्द्र सेन, भुनेश्वर यादव, जीवन नाग, रवि बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904