Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अवैध रूप से जुआ खेलते 06 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार • धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

अवैध रूप से जुआ खेलते 06 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार • धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3.340 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त

विवरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 24-25.10.2022 के दरम्यानि रात्रि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 04 पठान पारा नाला के पास 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. भूषण पिता हेमू राम गजभीये 02. सुरेन्द्र बोरकर पिता आनंद बोरकर 03. लेखराम उईके पिता विदेशी राम उईके 04 विनोद यादव पिता स्व. नेहरू यादव 105. टी भारत पिता टी नारायण 06. भोज कुमार मंडावी पिता मयाराम मंडावी सभी साकिनान वार्ड क० 04 टेबलर सेट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 के कब्जे से नगदी रकम 3,340 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि हुसैन ठाकुर, नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक संजय चेलक, धर्मेन्द्र सेन, भुनेश्वर यादव, जीवन नाग, रवि बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *