

बालोद, 26 अक्टूबर 2022
गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बालोद विकासखंड के ग्राम खपरी के गोठान में ग्रामीणों के साथ गौठान दिवस मनाया। उन्होंने गोठान में परम्परागत तरीके से पूजा-अर्चना की और पशुधन को खिचड़ी खिलाया। उन्होंने ग्रामीणों को गोवर्धन पूजा व गोठान दिवस की बधाई व शुभकामनाएं भी दी। गौठान में पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान विधायक और कलेक्टर के द्वारा गौठान के चरवाहों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904