
Cg 24 आजतक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
छत्तीसगढ़ सरकार लाखों रुपए खर्च कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए शासन के द्वारा बेहतर स्वास्थ्य के लिए जगह-जगह उप स्वास्थ्य केंद्र खोल रही है तो वही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत क्लीनिक बस के माध्यम से हर व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए हाट बाजार योजना भी चलाई जा रही है छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में स्वास्थ्य विभाग लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए है साथ ही साथ कैबिनेट दर्जा विधायक भी इसी जिले से है मुख्यमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य के सपने कि धज्जियां उड़ा रहे हैं जिले के स्वास्थ्य विभाग पर अभी से नहीं बहुत पुराने समय से भ्रष्टाचार से लेकर गलत इलाज करने तक का इल्जाम लग चुका है इनका जीता जागता उदाहरण ग्राम दूबचेरा में आज देखने को मिला आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा दिया है ग्रामीणों व जीवनदीप समिति के सदस्यों ने 1 सप्ताह पहले जिला चिकित्सा अधिकारी व खंड चिकित्सा अधिकारी को इस संदर्भ में अवगत कराया था पर अब तक उनके द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं आया और अब तक कोई डॉक्टर की नियुक्ति भी नहीं कि गई जिसके चलते ग्रामीणों ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा दिया ग्रामीणों की मांग है जब तक कोई डॉक्टर की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक ताला नहीं खोला जाएगा
गांव वालों ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि एक नजर बालोद जिला के स्वास्थ्य विभाग पर भी डाल दीजिए जिससे ग्रामीण जनता के इलाज पर असर पड़ जाएगा और स्वास्थ्य बेहतर होगा


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904