google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भूपेश बघेल का बड़ा रिकॉर्ड, राज्य के सबसे अधिक दौरे करने वाले मुख्यमंत्री होंगे

🟥भूपेश बघेल का बड़ा रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साल भर बाद अपना कार्यकाल पूरा करते समय इस राज्य के सबसे अधिक दौरे करने वाले मुख्यमंत्री हो जाएंगे। हो सकता है कि अविभाजित मध्यप्रदेश के समय मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनसे अधिक दौरे किए हों, लेकिन उस समय प्रदेश बहुत दूर-दूर तक फैला हुआ था, और भोपाल से मुख्यमंत्री अगर जशपुर तक पहुंचते थे, या जगदलपुर जाते थे, तो वह बड़ा लंबा दौरा वैसे भी हो जाता था। अब अविभाजित मध्यप्रदेश के मुकाबले एक चौथाई रह गए इस प्रदेश में भूपेश बघेल जितने किलोमीटर सडक़ और हवाई सफर कर रहे हैं, वह शायद एक रिकॉर्ड रहेगा। कितने दिन वे राजधानी से बाहर रहे, कितने दिन प्रदेश से बाहर रहे, यह गिनती लगाने की बात है। वे लगातार किसी एक या दूसरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार में लगे रहने वाले सबसे व्यस्त मुख्यमंत्री शायद बन ही चुके हैं। पिछला ऐसा कोई मुख्यमंत्री याद नहीं पड़ता जिसके कंधों पर दूसरे प्रदेशों का भी चुनाव प्रचार इस तरह टिका रहा हो। जिस तरह क्रिकेट में स्कोरबोर्ड देख-देखकर लोग रिकॉर्ड बनने और टूटने का हिसाब रखते हैं, राजनीति में भी कोई वैसा करे तो शायद भूपेश बघेल को खुश किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *