
स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद ने जिला चिकित्सालय बालोद में बाहर संचालित हमर लैब को चिकित्सालय के अंदर शिफ्ट करने की मांग की गई ।
स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद जिला के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी व संघ पदाधिकारी के द्वारा आज सिविल सर्जन से मिलकर हमर लैब को अस्पताल के अंदर शिफ्ट करने के लिए ज्ञापन सौपा ।
और जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमर लैब माननिय मुख्यमंत्री जी का योजना है जिसमे आम जनता को तत्काल लाभ पहुँचाने की योजना है।जिससे गरीब ग्रामीण मरीजो जानकारी में मत भटके और समस्त सुविधाएं अस्पताल के अंदर ही मिल जाए।
परन्तु जिलाअस्पताल बालोद में दुर्भाग्य हैबकी इस योजना का लाभ आम जनता को सही तरीके से नही मिल पा रहा ।मरीज भटकते रहते है।संघ के द्वारा आम जनता की परेशानी को देखते हुए
तत्त्काल हमर लैब को अस्पताल के अंदर शिफ्ट करने का आग्रह किया ताकि आम ग्रामीण मरीजो को हमर लैब का लाभ मिल सकें। इस दौरान संघ के महामंत्री दिनेश सिन्हा ,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गजबेर जी,ब्लाक अध्यक्ष प्रेम साहू,व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904