
गुरुर के रेस्ट हाउस में नव मनोनीत 20 सोसाइटी अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। सभी को बधाई देते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से आप सभी को किसानों की सेवा करने का मौका मिला है। यह चुनावी साल भी है इसलिए बड़ी जिम्मेदारी के साथ आप लोगों को अपना कार्य करना है। सोसाइटी में निगरानी बनाए रखना है। किसी भी तरह की समस्या शिकायत नहीं आनी चाहिए। मेरे संजारी बालोद क्षेत्र में ऐसी खरीदी हो कि एक रिकॉर्ड बन जाए । उन्होंने नए नियुक्त अध्यक्षों से कहा कि कोई भी पहले से सीख कर नहीं आया रहता है धीरे-धीरे अनुभव होता है इसलिए उन्होंने अपने क्षेत्र के पुराने अध्यक्ष भगवान दास से मार्गदर्शन लेते रहने की अपील भी की।

ये बने हैं अध्यक्ष :- गुरूर भूषण पुरी गोस्वामी, खुदनी- जीवित हिरवानी, दर्रा हीरामन लाल साहू, धनोरा कुंजलाल देहारी, घोघोपुरी- खिलेश्वर केहरी, सुर्रा पुनाराम साहू, सोरर- मनोज कुमार साहू, कंवर कुलेश्वर ढीमर ,पलारी पूर्णेश्वर अडील, अरकार दिलीप केशरवानी बासीन- मेघुराम साहू मोखा- जिधन सिन्हा, हितेकसा हलालखोर ठाकुर, कोचवाही विष्णु राम ठाकुर, मोहारा बहुर सिंह धनकर
,कनेरी रेखराम यादव अरमरीकला- दिनेश कुमार साहू मिर्रीटोला भगवान दास मुरचुलिया धनेली- लाल खान फागुनदाह- धीरपाल चंद्राकर बनाये गए हैं।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष तामेस्वर साहू, प्रभात ध्रुवे, नौशाद खान, केदार देवांगन, दुर्गु सिन्हा, शादिक अली, सुमित, किशोर साहू, समस्त जनपद सदस्य, टोमन साहू, पुरण दाऊ , यूथ कांग्रेस व वरिष्ठ कांग्रेस गण उपस्थित रहे व इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।
नियुक्ति पत्र वितरण के पूर्व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904