बालोद जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा हो या संभाग के कमिश्नर ये जिला प्रशासन के कार्यो में कसावट लाने, जमीन पर उतर कर दौरे कर रहे है। वही कुछ जिम्मेदार विभाग सरकारी जिम्मेदारी पर पलीता लगाते दिख रहे है।
बालोद :- बालोद जिला के अंदर जिला प्रशासन के कुछ महत्त्वपूर्ण विभागों में पदस्थ अधिकारियों का एक नया ही फार्मूला इन दिनों दिखाई दे रहा है। वह है। शिकायतें मिलेंगी या कॉल करने वाला कोई गैर कानूनी मामलों की जानकारी देगा तो एक ही तरीका है। कि आप काल ही अटेंड न करो । या फोन उठाने में आनाकानी करो ।

यह हम इसलिए कह रहे कि बालोद जिला के अंदर आज सुबह सुबह देवीनवागांव के नदी से कुछ लोग ट्रेक्टर लगा कर अवैध रूप से नदी के अंदर से रेत परिवहन कर रहे थे कुछ लोडिंग कर रहे थे। और यह क्रम कुछ दिनों से लगातार जारी है। इस विषय को लेकर एक पत्रकार ने मौके पर जाकर बकायदा गैर कानूनी परिवहन की तस्वीर भी सम्बंधित अधिकारी को भेजा व जानकारी हेतु कॉल किया लेकिन उस विभागीय अधिकारी ने न तो काल अटेंड किया न ही इस मामले में कुछ कार्यवाही की । जबकि मौके पर अवैध रेत परिवहन कर रहे कुछ लोग मौके से अपनी ट्रेक्टर लेकर गायब जरूर हो गए । अब ऐसे में सरकार को लाखों रुपयों का नुकसान इन अवैध कामो से हो रहा और ऐसे कार्य करने वालो के खिलाफ कार्यवाही नही कर रहे है। जिससे इनके होशले बुलंद है।
खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी हो या राजस्व या थानों के मामलों से सम्बंधित विषय हो ऐसे बातें समय समय पर आते रहते है। मसलन आज सुबह मामला देवीनवागांव रेत नदी का था जिसपर अगर अधिकारी सूचना पर कार्यवाही करते तो अवैध कार्यो पर रोक लगता वही बड़ी कार्यवाही भी होती लेकिन बातों को अनसुना कर दिया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904