
बालोद 03 नवम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत आज जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र दुधली एवं डोैण्डीलोहारा धान उपार्जन केन्द्रोे का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से धान उपार्जन केन्द्रो के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली । उन्होंने समिति प्रबंधक एवं अधिकारियों को धान खरीदी के कार्य को ़त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न करने तथा धान उपार्जन केन्द्रों में धान बिक्री हेतु आने वाले किसानों के लिए पेयजल, बैठक व्यवस्था , शौचालय आदि सभी व्यवस्थाऐ सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र डौण्डीलोहारा में 08 किसान बिक्री हेतु अपना धान उपार्जन केन्द्र में लाये थे । इस दौरान ग्राम अण्डी के किसान श्री रतिराम सिन्हा के द्वारा मोबाइल ऐप्प के माध्यम से टोकन काटकर 10 क्विंटल पतला धान की बिक्री की गई । कलेक्टर श्री शर्मा ने किसान रतिराम सिन्हा से चर्चा कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं खेती-किसानी की कार्य के संबंध में जानकारी ली । श्री शर्मा ने जागरूक किसान श्री रतिराम सिन्हा को पौधा भेंट कर प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने इस पौधे को अपने खेत या बाड़ी में लगाने की समझाईश भी दी । मौके पर उपस्थित किसानों ने कलेक्टर की इस पहल की बहुत ही सराहना की। कलेक्टर श्री शर्मा ने किसान रतिराम सिन्हा के अलावा उपार्जन केन्द्रो में धान बिक्री के लिए पहंुचे अन्य किसानोें को भी पोैधा भेंट कर सम्मानित किया ।
इस दोैरान कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र दुधली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस मोैके पर धान उपार्जन केन्द्र दूधली में 03 किसान अपने धान की बिक्री के लिए पहुंचे थे। कलेक्टर ने किसानों से बातचीत कर समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री हेतु शासन द्वारा किसानों के सहुलियत हेतु किये गये उपायों की भी जानकारी दी । कलेक्टर ने बताया की किसानों को अब समर्थन मूल्य पर अपने धान की बिक्री हेतु पंजीयन कराने के लिए धान खरीदी केन्द्र में जाने की आवश्यकता नहीं हेै। राज्य शासन के द्वारा धान खरीदी की पंजीयन हेतु ऐप्प भी लाॅच किया गया है, जिसके माध्यम से किसान घर बैठे अपना पंजीयन करा सकते हंै । कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मधुर एवं अत्मीय व्यवहार से किसान बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे ।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904