
थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में अवैध शराब ब्रिकी करने वाले एंव आदतन अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। दिनांक 03.11.2022 को थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय् के नेत्त्व में टीम गठित कर अवैध शराब परिवहन एंव ब्रिकी करने वाले अर्जुन्दा निवासी राम खिलावन सिन्हा पिता ईतवारी राम सिन्हा जाति कलार उम्र-42 वर्ष को अर्जुन्दा हाई स्कुल के पीछे मटेवा जाने वाले मार्ग पर मुखबीर के आधार पर पुछताछ बाद आरोपी राम खिलावन सिन्हा के द्वारा अपने कब्जे में रखे 50 नग देशी प्लेन शराब को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है। आरोपी राम खिलावन सिन्हा के विरूद्ध कुछ महिने पहले थाना अर्जुन्दा में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया था। किन्तु आरेापी राम खिलावन सिन्हा अपने कर्तव्यों से बाज नही आकर पुन: शराब ब्रिकी करने के उद्देश्य से अधिक मात्रा में शराब का परिवहन करते पकड़ा गया है। आरोपी राम खिलावन के कब्जे से कुल 50 नग देशी प्लेन शराब जुमला 9.000 लीटर कीमती 4,000 रू को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी के कत्य धारा 34(2) आब.एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक- 188/2022 धारा34(2) आब.एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय्, सउनि आत्माराम धनेलिया, आरक्षक धमेन्द्र,कमलेश रावटे, बनवाली साहू, पिताम्बर ठाकुर का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904