google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्कूली बच्चों की स्पीड रीडिंग एवं मौखिक गणित की  राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 16 नवंबर को

रायपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के विद्यार्थी  

पांच संभागों के 40 विद्यार्थी करेंगे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन 

प्राथमिक और मिडिल स्कूल के बच्चे होंगे शामिल 

        रायपुर, 10 नवम्बर 2022

प्रदेश में संचालित प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के स्कूली बच्चों की स्पीड रीडिंग और मौखिक गणित की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 16 नवंबर को राजधानी रायपुर में होगी। इसमें 5 संभागों के चयनित 40 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

 प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मिशन समन्वय को प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 16 नवंबर को स्पीड रीडिंग एवं मौखिक गणित में संभाग स्तर पर विजयी प्राथमिक और मिडिल स्कूल स्तर के प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर लाना सुनिश्चित करें। जिला एवं संभाग स्तर पर चयनित विद्यार्थी स्पीड रीडिंग के मामले में और मौखिक गणित के सवालों को हल करने के मामले में बहुत अच्छे स्तर के होने चाहिए। प्रत्येक जिले से चयनित विद्यार्थियों के नाम एवं विवरण राज्यस्तर पर प्रतियोगिता में आने वाली टीम के साथ भेजा जाए। सफल आयोजन के लिए जिलों में कार्यरत पीएमयू को भाषा, गणित एवं टेक्नालॉजी के उपयोग तथा ऑनलाइन प्रतियोगिता के आयोजन के लिए लिया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *