google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याए अधिकारियों को मांगों एवं समस्याओ के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश

बालोद 15 नवम्बर 2022

कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं को सुना। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा से मुलाकात करने पहुॅचे थे। कलेक्टर ने उनकी मांगों एवं समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर उसके निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम भोयनापार के राधेलाल ने वृद्धापेंशन दिलाने, ग्राम सिर्राभाटा के मनहरन लाल ने श्रमिक कार्ड का निराकरण कराने, ग्राम जमरूवा के मोतीलाल ने वृद्धापेंशन दिलाने, बालोद की चन्द्रिका साहू ने सहायता राशि दिलाने, ग्राम तितुरगहन के उमेश साहू ने मुआवजा राशि दिलाने और ग्राम मोहलाई के महादेव यादव ने पेंशन दिलाने संबंधी आवेदन कलेक्टर को सौंपे इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर श्री शर्मा को सौंपे। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *