
कलेक्टर ने बाल दिवस पर
दिव्यांग बच्चों से की मुलाकात
कलेक्टर को अपने बीच पाकर
बच्चों के चेहरे में आई मुस्कान

बालोद 15 नवम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कल शाम बाल दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद स्थित घरौंदा केन्द्र में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के बीच पहुॅचे। कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों को चाॅकलेट और फल भी प्रदान किया। कुछ बच्चों ने कैरम खेलने की ईच्छा जाहिर की, जिस पर कलेक्टर ने बच्चों के साथ बैठकर कैरम भी खेला। कलेक्टर को अपने साथ बैठकर खेलते देख बच्चे काफी उत्साहित थे एवं आत्मीयता का अनुभव कर रहे थे। कलेक्टर ने घरौंदा के पर्यवेक्षक से प्रतिदिन मिलने वाले भोजन व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने घरौंदा में रसोई कक्ष, बिस्तर, शौचालय आदि का भी अवलोकन कर जायजा लिया। कलेक्टर ने रसोई कक्ष में पके हुए भोजन व सब्जी का अवलोकन कर उसकी गुणवत्ता भी परखी।

कलेक्टर श्री शर्मा ने घरौंदा परिसर में संचालित स्वावलंबन केन्द्र का भी जायजा लिया और प्रशिक्षणरत् दिव्यांग महिलाओं से चर्चा की। प्रशिक्षणरत महिलाओं ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वे अब अच्छे से विभिन्न प्रकार के कपड़े सिलना सीख चुकी हैं। इस दौरान कलेक्टर ने महिलाओं द्वारा सिलाई किए गए कपड़ों का अवलोकन कर उनके सिलाई कार्य की सराहना की और महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने प्रेरित किया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904