अर्जुंदा कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी अपने क्षेत्र के प्रत्येक विभाग में जनता की मदद एवं जनता के सहयोग हेतु धान खरीदी निगरानी समिति में सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति कर दी। जिस क्रम में अर्जुंदा सोसाइटी में युवा तुर्क पंकज चौधरी, भरदाकला सोसाइटी में किसान नेता रोशन लाल अमृत, चंदनबिरही सोसायटी में नेतराम साहू, कांदूल सोसायटी में कौशल बंजारे, खुरसुनी सोसायटी में भाजपा नेता रोहित साहू, गोडेला सोसायटी ने निलेश साहू, सिब्दी सोसायटी में चिंताराम साहू, माहुद सोसायटी में सुरेंद्र देवांगन, गब्दी सोसाइटी में वरिष्ठ नेता प्रदीप साहू, ओडारसकरी सोसायटी में चेमन सिन्हा,भिलाई सोसायटी में किसान नेता ओमकार सिन्हा, कोडेवा सोसायटी में वयोवृद्ध किसान नेता हरिराम साहू व कुरदी सोसायटी में चबीलाल कोर्राम को अपने प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है।सांसद जी के इस पहल व किसानों के चिंतन पर क्षेत्र के किसानों ने सांसद मोहन मंडावी का आभार व्यक्त करते हुए हर्षित मन से कहा कि लगातार क्षेत्र के किसानों को जब भी समस्याएं सांसद मोहन मंडावी हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे चाहे व सिंचाई की बात हो चाहे खाद की बात हो या फिर बाहर जाने की बात हो जब भी किसानों ने अपनी समस्या सांसद के पास रखें उन्होंने प्राथमिकता से दोनों की समस्या को सुना और उसका निराकरण भी किया सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति कहीं ना कहीं सोसायटीओं में किसानों आने वाली समस्या से किसानी को निजात दिलाएगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904