
चिटफंड कम्पनी के निवेशकों से राशि लिए जाने की शिकायत मिलने पर तहसील कार्यालय गुरूर के सहायक ग्रेड 02 को कलेक्टर ने किया निलंबित
निवेशकों से राशि लिए जाने के मामले को
तत्काल संज्ञान में लेकर की निलंबन की कार्रवाई
बालोद 15 नवम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले के तहसील कार्यालय गुरूर में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री किशोर कुमार भारती द्वारा चिटफंड कंपनी के निवेशकों को पैसा वापस दिलाने के लिए मूल दस्तावेज के साथ राशि लिए जाने की जानकारी मिलने पर मामले को तत्काल संज्ञान में लिया और संबंधित के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की। कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि श्री किशोर कुमार भारती, सहायक ग्रेड-02 तहसील कार्यालय गुरूर, जिला बालोद का उपरोक्त कृत्य प्रथम दृष्टया छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरित होने के फलस्वरूप उन्हें छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला कार्यालय बालोद निर्धारित किया जाता है तथा निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904