Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रीवागहन में खुला नवीन धान खरीदी,विधायक कुंवरसिंह निषाद 20 को करेंगे उद्घाटन, सरपंच ने मिठाई खिलाकर जताया आभार

देवरी :- डौंडीलोहारा जनपद क्षेत्र के ग्राम रीवागहन में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति मिलने पर ग्रामवासियो में खुशी व्याप्त है। व क्षेत्रीय विधायक कुंवरसिंह निषाद 20 तारीख को इस नवीन धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन करने ग्राम रीवागहन आ रहे है। जिसकी तैयारी ग्राम पंचायत के युवा सरपंच आशीष साहू व पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा किया जा रहा है। सरपंच आशीष साहू ने इस उपलब्धि पर विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया व नया धान खरीदी केंद्र खोलने पर राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने पर सरपंच आशीष साहू ने अर्जुन्दा विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक का मुंह मीठा कराया व उनसे मुलाकात की । इस अवसर पर सरपंच के साथ ग्राम के नरेंद्र साहू भी साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *