google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन 22 नवम्बर से 24 नवम्बर तक



बालोद, 18 नवम्बर 2022
जिले में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का जिला स्तरीय आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में 22 नवम्बर 2022 से 24 नवम्बर 2022 तक किया जा रहा है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में नगरीय व विकासखण्ड स्तरीय खेलों में विजयी खिलाड़ी 14 खेलो क्रमशः गेड़ी दौड़, लम्बी कूद, खो-खो, कबड्डी, संखली, गिल्ली पिट्ठूल, फुगड़ी, बिल्लस, रस्साकसी लंगड़ी दौड, बाटी (कंचा). भंवरा, 100 मी. दौड़ से शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 0–18 वर्ष, 18-40 वर्ष एवं 40 से अधिक आयुवर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *