Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अछोली,परसाडीह मुख्य मार्ग में देर रात दो ट्रकों में हुई टक्कर,घण्टो जाम रहा आवागमन

देवरी:/कल रात लगभग 8.40 बजे करीब डौंडीलोहारा राजनांदगांव मुख्य मार्ग से लगे अछोली परसाडीह मोड़ के पास रात मे दो ट्रकों मे जबरदस्त टक्कर होने के कारण रोड 3 घंटा तक जाम रहा ,गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। सूत्रों की माने तो एक ट्रक सीमेंट खालीकर राजनांदगांव की और जा रहा था वही दूसरा ट्रक राजनांदगांव से लोहारा की तरफ डस्ट भरकर आ रहा था,बताया जा रहा कि तीसरे ट्रक ड्राइवर की गलती के चलते यह दोनों ट्रक आपस में टकरा गए है। टक्कर इतनी जोरदार था कि दोनों ट्रकों के सामने के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए है। वही एक ड्राइवर ट्रक में बुरी तरह से फंस गया था जिसे आमजनों की मदद से बाहर निकाला गया वही दूसरे ट्रक में सवार व्यक्ति मौके से नदारद बताया जा रहा है। देर रात हुई इस घटना की पूरी जानकारी अभी नही मिल पाया है। मामले पर पुलिस की कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *