
हितचिंतक अभियान के तहत बालोद जिला के 5 प्रखंडो गुरुर,गुंडरदेही, डोंडी,बालोद,डोंडी लोहारा,सहित अर्जुन्दा,दल्ली राजहरा नगर,देवरी,पिनकापार, मंगचुवा क्षेत्र में संगठन के दायित्त्ववान कार्यकर्ताओं ने 8 नवम्बर से 20 नवंबर तक जिले में 12 हजार लोगों से सम्पर्क कर उनको संगठन की सदस्यता करा कर हिंदू धर्म संगठन का विस्तार किया व जागरूकता संदेश पहुंचाने का काम किया है।

बालोद :-बालोद जिला में 01 वर्ष के बहुत ही कम समय मे गठित विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,मातृशक्ति संगठन ने बालोद जिला के अंदर तेजी से अपने संगठन का विस्तार कर धर्म समाज को एकजुट करने का काम कर दिया है। शहर,नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र विहिप व बजरंग दल संगठन का गठन हो रहा है। वही सनातन धर्म से जुड़ने लोग सामने आ रहे है। व ग्राम स्तर में भी संगठन से जुड़कर काम करने तैयार है। वर्तमान समय मे देश प्रदेश में घट रही घटनाओं व हालातों ने हिंदू धर्म समाज को भी इस बात का अहसास कराने का काम किया है। कि सनातन धर्म की मजबूती,धर्म रक्षा,व हिंदू हितों को लेकर काम करने वाले विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल मातृशक्ति से जुड़कर काम करना बहुत ही आवश्यक है। आज हिंदू धर्मसमाज के सामने गौमाता की तस्करी,लव जिहाद,धर्मान्तरण जैसे बड़े विषय चुनौती बनकर सामने खड़े है।वही धर्म समाज के सामने जातिवाद,भाषावाद,व अनेक पंथों व विचारों से बंधे होने के कारण सनातन धर्म समाज मे एकजुटता की कमी भी बड़ा विषय है। विश्व हिंदू परिषद के जिले के समस्त दायित्त्ववान संगठन के लोग इन सब विषयों को लेकर काम कर रहे है। व हिंदुत्त्व हितों के खिलाफ उठने वाले विरोधी ताकतों को रोकने का काम भी हो रहा है।

बालोद जिला में गौ तस्करी बड़े पैमाने पर होते है,लेकिन जिला में गठन बाद बजरंगदल,विहिप के सदस्यों ने सैकड़ो गायों को तस्करों से बचाया व गौमाता की रक्षा की वही धर्मान्तरण को लेकर भी हिंदू समाज को जागरूक किया गया है। ताकि मिशनरियों के धर्मविरोधी कार्यो पर रोक लगे।



बालोद जिला के अंदर 12 केंद्रों में साप्ताहिक मिलन के तहत प्रति मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन प्रारंभ किया गया है। जो अनवरत चल रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
