google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

साउंड टेंट लाइट डीजे धुमाल संघ द्वारा किया गया भव्य सम्मेलन


डौंडी लोहारा ब्लॉक साउंड लाईट डीजे धुमाल संघ के द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के लिए ग्राम सुरेगांव में भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे लगभग 340 लोग उपस्थित थे। सभी साउंड टेंट लाइट व्यापारियों के लिए संघ के द्वारा मूल्य सूची तैयार किया गया है उस मूल्य सूची के अनुसार सभी को कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इस कार्यक्रम में अशोक सिंह राजपूत अध्यक्ष साउंड संघ राजनांदगांव* *साकेत वैष्णव * *तरुण राठी * अध्यक्ष जिला साउंड संघ बालोद *ईस्तिहाक अहमद * *राजू देशमुख * उपस्थित थे । तथा डौंडी लोहारा ब्लॉक साउंड संघ के अध्यक्ष संजीव वैष्णव के निर्देशन में ब्लॉक साउंड संघ डौंडी लोहारा के नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया । वर्तमान में ब्लॉक अध्यक्ष राजीव देशमुख उपाध्यक्ष देवकुमार साहू सचिव राजकुमार सिन्हा सहसचिव कमल सोनवानी कोषाध्यक्ष पुनेश देवांगन मीडिया प्रभारी देवेन्द्र साहू संरक्षक दारासिंह भौसार्य एवं ग्रामीण अध्यक्ष उत्तरा घरेंदे ग्रामीण उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिन्हा का नाम चयन किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश साउंड संघ के पूर्व अध्यक्ष *स्व.शत्रुहन साहू * स्व. बहादुर साहू डौंडी लोहरा ब्लॉक के स्व. नोहरू जगनायक स्व. हुमन देशमुख स्व. भागवत सिन्हा जो की संघ के बहुत ही होनहार सदस्य थे इनकी कमी महसूस कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ के सदस्यों ने अपनी स्वेच्छानुसार आर्थिक रूप से एवम् भोजन की व्यवस्था हेतु सामग्री भी प्रदान किए। कार्यक्रम के मंच का संचालन मधुर आवाज के धनी देवकुमार साहू के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *