
किसानो को जरूरी सुविधा मुहैया कराने तथा धान की उचित रखरखाव एवं समय पर धान की उठाव कराने दिये निर्देश
बालोद 26 नवम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज गुरूर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र कनेरी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया । इस दौरान उन्होने धान खरीदी केन्द्र में अब तक धान की कुल आवक, बारदानो की उपलब्धता के साथ साथ धान खरीदी के व्यवस्थाआंे के संबंध में जानकारी ली। श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित अधिकारीयो एवं समिति प्रबंधक से धान खरीदी केन्द्र में किसानो के बैठने के लिए छांव तथा कुर्सी आदि के व्यवस्था के अलावा पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था करने को कहा। कलेक्टर ने कहा की धान बिक्री के लिए आने वाले किसानो को किसी भी प्रकार परेशनियाँ नही होनी चाहिए । इसके अलावा उन्होने बारदानो के रखरखाव की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने मौके पर उपस्थित जिला विपणन अधिकारी से अब तक के धान की उठाव के संबंध में जानकारी ली तथा जिला विपणन अधिकारी को सभी धान खरीदी केन्द्र में धान उठाव के कार्य को सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित किसानो से धान खरीदी कार्य एवं धान खरीदी केन्द्र कीे व्यवस्था के संबंध में जानकरी ली। किसानो ने इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 नवम्बर से शुरू कर 01 माह का अतिरिक्त समय देने के लिए राज्य सरकार के निर्णय की सराहना की। किसानो ने कहा कि इसके कारण हम किसानो को धान बिक्री के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्रो में किसानो की भीड़ भी नही लग रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, एसडीएम श्री गंगाधर वाहिले सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904