Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राजाराव पठार में 08, 09 और 10 दिसंबर को होगा वीर मेला का आयोजन



कलेक्टर एवं एसपी ने राजाराव पठार में वीर मेला
आयोजन के पूर्व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बालोद 26 नवम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने आज गुरुर विकासखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित राजाराव पठार में 08, 09 और 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले वीर मेला स्थल का पहुॅच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने राजाराव पठार में आयोजित होने वाले वीर मेला की तैयारी के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल पर हेलीपेड निर्माण, पंडाल व्यवस्था, बैरिकेट्स, पेयजल, बिजली, साफ सफाई, शौचालय, बैठक, पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा आदि के संबंध में चर्चा की और सभी व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने हेलीपेड स्थल व मंच का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को दिए। पुलिस अधीक्षक श्री यादव ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम श्री योगेन्द्र श्रीवास, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुरुर श्री गंगाधर वाहिले, एसडीएम डौंडीलोहारा श्री सुरेश साहू, एसडीएम गुंडरदेही श्रीमती रश्मि वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *