google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 03 दिसम्बर को होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन



बालोद 01 दिसम्बर 2022
दिव्यांग व्यक्तियों के सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण एवं दृष्टिकोण विकसित करने हेतु प्रतिवर्ष 03 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया जाता है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग झलमला परिसर में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग द्वारा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके दिव्यांगजनों का मतदाता परिचय पर बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगजनों का मेडिकल प्रमाण पत्र व नवीनीकरण किया जाएगा। जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र के द्वारा कृत्रिम अंग की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों को माप लेकर कृत्रिम अंग निर्माण की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों की आवागमन की सुविधा हेतु झलमला बस स्टैण्ड से कार्यक्रम स्थल तक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *