बालोद 01 दिसम्बर 2022
जिले के ग्राम पिनकापार और ग्राम खपराभाठ के गौठान में प्राथमिकता के आधार पर विद्युत कनेक्शन देने हेतु पोल लगाया गया है। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि मेसर्स सरस्वती कंस्ट्रक्शन द्वारा टूटे दो नगर एलटी पोल को बदलकर नया पोल लगाने का कार्य कर रहे थे, उसी दौरान ग्राम पिनकापार एवं खपराभाठ गौठान के कनेक्शन हेतु गौठान समिति के सदस्यों द्वारा पोल खड़े करने हेतु निवेदन किया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम पिनकापार एवं खपराभाठ गौठान मंे विद्युत कनेक्शन के लिए सभी औपचारिकताएॅ पूर्ण होने के पश्चात् निविदा प्रक्रियाधीन थी। गौठान में विद्युत कनेक्शन देने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है। अतः ठेेकेदार द्वारा तीन पोल खड़े किए गए थे, शेष कार्य लंबित था जिसे 29 नवम्बर को निविदा खुलने पर फर्म सरस्वती कंस्ट्रक्शन को कार्यादेश जारी कर शेष कार्य को पूर्ण किया जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904