google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत आनलाईन माध्यम से आवेदन आमंत्रित



बालोद 02 दिसम्बर 2022
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना नवीन इकाइयों की स्थापना तथा पहले से संचालित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के विस्तार हेतु केन्द्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत ऑनलाईन माध्यम से आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना में मशीन की संपूर्ण लागत पर 35 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। साथ ही इकाई हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पास बुक, पिछले छः माह का बैंक स्टेटमेंट, राशन कार्ड या विद्युत बिल, पासपोर्ट फोटो की आवश्यकता होगी। लाइसेंस प्राप्त करने हेतु संपूर्ण सहायता भी योजनांतर्गत प्रदान की जाएगी। खाद्य प्रसंस्करण अंतर्गत- बड़ी, पापड़, बेकरी, रेडी टू ईट, मुरमुरा, मुर्क, लड्डू, लाई, पोहा निर्माण, फ्लोर मिल, दाल मिल, तेल मिल, बेसन, तेल मिल, बेसन, सत्तू निर्माण बिस्किट, केक निर्माण, आलू चिप्स, केला चिप्स, मसाला उद्योग, अदरक लहसून पेस्ट, आचार, मिर्च, प्रोसेसिंग, टमाटर प्रोसेसिंग एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सम्मिलित किये जा सकते है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नया बस स्टैण्ड के पीछे बालोद में संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष क्रमांक 07749-223948 (कार्यालय) अथवा हेल्प डेस्क प्रभारी, श्री एल. एन. उइके, सहायक प्रबंधक, मोबाइल नंबर 7247611658 पर संपर्क कर सकते हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *