रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि में कहता रहा हूं, ईडी द्वारा मेरी उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कार्रवाई है। हम इसके ख़िलाफ़ पूरी ताक़त से लड़ेंगे। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य के सम्मानित व्यापारियों एवं किसानों को बल के प्रयोग द्वारा अथवा जेल में सड़ाने की धमकी देकर हमारी राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत झूठा प्रकरण बनाया गया है। राजनीतिक आधार पर की गई इस कार्रवाई का हर स्तर पर पुरजोर विरोध किया जाएगा।श्रीमती चौरसिया, उनके दो मासूम बच्चों एवं उनके परिवार के साथ जघन्य अपराध करने वाले ED के अधिकारियों, राज्य के आला भाजपा नेताओं एवं दिल्ली में बैठे उनके राजनीतिक आकाओं को इसका दंड अवश्य भुगतना पड़ेगा। श्रीमती सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी विशुद्ध राजनीतिक आधार पर की गई है। यह लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई हमारी सरकार को अस्थिर करने की साजिश है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904