Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन समाज के लिए अच्छी पहल,कान्यकुब्ज वैश्य महासभा का आयोजन

भारी संख्या में विवाह योग्य युवक-युवतियों सम्मेलन में पहुंची

महासमुंद। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य महासभा द्वारा आयोजित छठवां आदर्श सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन
आज के समय में समाज की महती आवश्यकता बनते जा रहे हैं, ऐसे परिचय सम्मेलन में वर-वधू का चयन आसान तरीके से हो जाता है। यह बात नाथूराम गुप्ता महासभा अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि ने शनिवार को एमएस गार्डन तिलक गंज झूला तिगड्डा के पास सागर मध्य प्रदेश अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य महासभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय आदर्श सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर कही। कार्यक्रम में शहडोल अति विशिष्ट अतिथि बलराम गुप्ता बबलू , नारायण प्रसाद गुप्ता शहडोल , शरद गुप्ता अध्यक्ष बिलासपुर अति विशिष्ट अतिथि , विजय गुप्ता पूर्व अध्यक्ष बिलासपुर , शिवलल गुप्ता अध्यक्ष श्यामलाल गुप्ता महामंत्री, आनंद गुप्ता कोषाध्यक्ष, दशरथ गुप्ता नवयुवक सभा अध्यक्ष, गायत्री अशोक गुप्ता महिला सभा अध्यक्ष के रूप में मौजूद थे।

शिवलाल गुप्ता अध्यक्ष ने कहा कि अब बदलते युग में परिस्थितियों में भी बदलाव हो रहा है और लड़के-लड़कियां भी अब सुयोग्य जीवन साथी चाहते हैं, ताकि उनका जीवन उनके अनुरूप हो। इस आयोजन में ऐसे रिश्ते बनें जो आगे भी उन्हें निभा सकें। विवाह सम्मेलन एक ईश्वरीय कार्य है। वहीं विशिष्ट अतिथि बलराम गुप्ता बब्लू शहडोल ने कहा कि आज के समाज में विवाहों का विघटन हो रहा है। अगर हम अपने समाज और परिवार के आधार पर शादी करें तो विवाह के बाद विघटन नहीं होंगे। विवाह सुख नहीं उत्तरदायित्व है, और हमें इस उत्तरदायित्व को निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिचय सम्मेलन में आप एक ऐसे जीवन साथी को चुनें जो सदा आपके साथ हो, और दोनों एक दूसरे को समझ सकें। विवाह के लिए सुयोग्य जीवन साथी चुनना भी सबसे बड़ी योग्यता है।

विशिष्ट अतिथि शरद गुप्ता अध्यक्ष बिलासपुर ने कहा कि आज के व्यस्त समय में अभिभावकों को अपने विवाह योग्य बेटे-बेटी के रिश्ते तलाशने में कठिनाई हो रही है। परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है जो दो परिवारों को आपस में मिलाता है। परिचय सम्मेलन अब हर समाज की आवश्यकता बनते जा रहे हैं। सभी समाजों ने यह परंपरा शुरू कर दी है। विशिष्ट अतिथि विजय गुप्ता पूर्व अध्यक्ष बिलासपुर ने कहा कि परिचय सम्मेलन एक सामाजिक कुंभ है और इसमें प्रत्येक समाज बंधु की भागीदारी आवश्यक है। इसका लाभ तभी है जब ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी मंच पर परिचय देने के लिए आएं। ताकि ज्यादा संबंध हो सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर हुआ।

शिव लाल गुप्ता कान्यकुब्ज वैश्य महासभा अध्यक्ष ने बताया कि सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन में 500 प्रत्याशियों के पंजीयन हुए। जिसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों ने परिचय दिया, साथ ही सात जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार गुप्ता राजू, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, नरेश गुप्ता बबलू, अनिल गुप्ता, निलेश गुप्ता , प्रमेन्द्र गुप्ता, श्यामू , अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता ,राजेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, रत्नेश गुप्ता शिवा गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, वही महिला सभा लक्ष्मीबाई करोड़ी लाल, मनोरमा श्याम लाल, ममता लीलाधर, चंद्रप्रभा शारदा बाबू सुशीला देवी मुन्ना लाल, उमारानी शिवलाल , गायत्री अशोक, मधु मुकेश, रानी राजेश, पिंकी रत्नेश, नीलू राजेश, उषा रानी पुरुषोत्तम, माया गुप्ता, नीतू नरेश, उपासना दशरथ, सुनीता कृष्ण कुमार, उषा संजीव, वंदना गुप्ता, सुमन गुप्ता, सुशीला विष्णु ,निशा अस्सू, के साथ ही मीरा राजेंद्र गुप्ता का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *