
सरायपाली।सामाजिक भेंट मुलाकात के तहत अगले चरण में श्रीमती राखी गणेश चौहान पार्षद नगर पालिका परिषद सरायपाली एवं उपाध्यक्ष गाड़ा समाज अपने पिता पंचराम चौहान संरक्षक गाड़ा समाज सरायपाली के साथ ग्राम रंगमटीया, बिरेनडबारी, दलदली एवं बिलखण्ड बके सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्राम के आमजनों से मुलाकात हेतु पहुंची थी इसी कड़ी में ग्राम रंगमटिया में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक कार्यक्रम रखा गया था जिसमें ग्राम रंगमटीया के एवं आसपास क्षेत्र के सामाजिक जन उपस्थित थे ।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्रीमती राखी गणेश चौहान ने सनाज में सामाजिक उत्थान हेतु सामाजिक एक जुटता जरूरी है परंतु कभी कभी कुछ अति महत्वकांक्षी हो जाते है। महत्वकांक्षी होना अच्छी बात है परंतु अति महत्वकांक्षी होना वह स्वयं एवं समाज के लिए घातक हो सकता है क्योंकि महत्वकांक्षी व्यक्ति तो अपने कर्मों एवं सेवा भावना के कारण उत्साहित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है और वह कभी फल की चिंता नहीं करता परंतु अति महत्वकांक्षी व्यक्ति केवल लोभ के कारण सामाजिक जन को आगे लाकर बिना कोई कर्म किए बिना समाज की सेवा की फल की आशा करता है। समाज को ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जो कभी किसी के समाज में दुख में शामिल नहीं हुआ वह किसी का दुख कैसे समझ सकता हैं।भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ताओ की पार्टी है अपने कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करती है और मेरे परिवार ने 20 साल तक हर कदम पर पार्टी के साथ खड़ी रही है और पार्टी की सेवा की है और मुझे पूर्ण आशा है की संगठन में मुझे अवश्य सम्मान मिलेगा।
इस अवसर पर पंचराम चौहान ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सामाजिक जनों से एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर रामप्रसाद चौहान, खिक राम चौहान, सूरत राम चौहान, सुनाओ, शुरु लाल, मोहनलाल, तुलसी प्रसाद, कुलपति राम, नकुल चौहान, सुरेश चौहान, साधराम, पार्वती चौहान, रामशिला चौहान, रामबाई, रामवती, धनबाई, जाम बाई, सरस्वती, हेमबाई, पुन्नीबाई,गौरी, उजागर चौहान, अशोक चौहान, साधु राम, सेवक राम, एवं ग्राम रंगमतटीया,बिलखण्ड, दलदली एवं नैगेड़ी के कार्यकर्ता उपस्थित थे
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904