खुलेआम ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक रहा करवाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति
Cg 24 आज तक
रिपोर्टर, बोधन भट्ट बालोद
बालोद जिला में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आगमन पर कुछ दिनों के लिए बालोद थाना प्रभारी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के शराब कोचियों की धरपकड़ कर अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाया गया था लेकिन फिर कुछ दिनों बाद धड़ल्ले से ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री हो रही है जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है । और अगर करवाई हो रहा तो कार्रवाई के नाम पर मात्र छोटे य चौक चौराहा पर पीने वाले के ऊपर कार्यवाही कर खानापूर्ति की जा रही है ।
सूत्रों के अनुसार इन ग्रामों में तेजी से हो रहा है अवैध शराब बिक्री मालीघोरी ,देवी नवागांव , नेवारी कला ,जगन्नाथपुर, घुमका ,दरबारी नवागांव , पडकीभाट, करहीभदर, वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जिन जिम्मेदारों के ऊपर रोकने व कार्यवाही करने का जिम्मा है। ऐसे ही कुछ लोग अवैध शराब बिक्री वालों के यहां आते हैं और मिलकर चले जाते हैं इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं कुछ लोगो के संरक्षण में ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री हो रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904